फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में दरार आने से दिल्ली-हावड़ा रूट ठप, दर्जनों ट्रेनें रोकी गई

Thu, 23 Feb 2017 01:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- रूरा के मड़ौली गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया में गेटमैन ने दरार आने की दी सूचना
-नई दिल्ली-रांची राजधानी, बाड़मेर-गोहाटी, मुरी, गोमती, महाबोधि, ओखा एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी रोकी गई।
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार देर शाम रूरा क्षेत्र के मड़ौली गांव के सामने निर्माणाधीन रेलवे के अंडर में दरार आ गई। गेटमैन की सूचना पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अप व डाउन लाइन की सभी ट्रेनें रोक दी गई।  घटना के बाद राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी कर दी गई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग में रूरा स्टेशन के पास मड़ौली गांव के सामने आवागमन के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे से पैदल अंडरपास निर्माणाधीन है। बुधवार शाम गेटमैन जगदंबा ने पुलिया के नीचे बालू झड़ते देखी। तो उसका बारीकी से निरीक्षण किया। इस पर पुलिया में कई जगह पर दरार मिली। जिसकी सूचना रूरा स्टेशन मास्टर महेशबाबू को दी। पुलिया में दरार की जानकारी पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अप व डाउन लाइन बंद कर दी गई।

इस दौरान रूरा रेलवे स्टेशन पर डाउन की बाड़मेर-गोहाटी एक्सप्रेस, मड़ौली के पहले अप की मुरी एक्सप्रेस रोक दी गई। जबकि झींझक स्टेशन पर डाउन की नई दिल्ली-रांची राजधानी, गोमती एक्सप्रेस, अंबियापुर में महाबोधि एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी रोकी गई। रूरा स्टेशन मास्टर महेश बाबू ने बताया कि गेटमैन ने मड़ौली गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया में दरार की सूचना दी है। इस पर अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को रोक कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें