फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटरी चटकने से सवा घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट

Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रविवार को खम्हैला गांव के सामने डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित रहा। जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे 25 मिनट तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। मरम्मत के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:45 बजे खम्हैला गांव के सामने खंभा संख्या 1077/20 व 22 के बीच डाउन लाइन की पटरी चटकने की जानकारी मिली। गश्त के दौरान की-मैन संतोष कुमार को पटरी चटकी नजर आई। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। अलर्ट जारी होते ही रूट से गुजर रहे टीटीएम (ट्रैक टैंपिंग मशीन) को रोका गया और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पटरी पर क्लैंप बांधने का काम किया गया।
पटरी चटकने के कारण झींझक रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर टूंडला-कानपुर मेमू करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इसके अलावा जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भी मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। भीषण गर्मी में अचानक ट्रेनें रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की टीम ने चटकी पटरी पर क्लैंप बांधकर अस्थायी मरम्मत की और 12 बजे के करीब यातायात सुचारू कराया। रेलवे के यातायात निरीक्षक फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने पहुंच कर मरम्मत का काम किया और यातायात को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

....................
बयान-
की-मैन संतोष को गश्त के दौरान पटरी चटके होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने अपने अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी। जिस पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को रोककर पटरी पर क्लैंप लगाने का काम पूरा किया। इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेल प्रशासन के लिए यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर है। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें