फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast Case: आज डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर ला सकती है NIA, खुलेंगे दिल्ली धमाके से जुड़े कई राज

Tue, 25 Nov 2025 02:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सूत्र बताते हैं कि डॉ. शाहीन को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ और कानपुर लाया जाएगा। जांच अधिकारी उसका कनेक्शन खंगालने का प्रयास करेंगे। उसके साथ प्रकाश में आई 13 किशोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. शाहीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार हुई जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व फैकल्टी डॉ. शाहीन को एनआईए मंगलवार को लखनऊ और कानपुर ला सकती है। उससे जांच अधिकारी कई पहलुओं पर पूछताछ करेंगे। शहर से चोरी हुई पुरानी कारें और संवेदनशील क्षेत्रों में मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्र बताते हैं कि डॉ. शाहीन को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ और कानपुर लाया जाएगा। जांच अधिकारी उसका कनेक्शन खंगालने का प्रयास करेंगे। उसके साथ प्रकाश में आई 13 किशोरियों की जानकारी जुटाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में उसके और कनेक्शन देखे जाएंगे। खुफिया, एलआईयू और पुलिस सतर्क हो गई है।

शाहीन से संबंधित एनजीओ से जुड़े लोगों के आधा दर्जन बैंक खाते फर्जी
दिल्ली धमाके के बाद शहर में संदिग्धों और डॉ. शाहीन से संबंध रखने वालों की जांच जारी है। जांच में डॉ. शाहीन से संबंधित एनजीओ से जुड़े लोगों के आधा दर्जन बैंक खाते (फर्जी) म्यूल मिले हैं। आशंका है कि इनका इस्तेमाल रकम को चोरी छिपे खपाने में इस्तेमाल किया जा रहा था।

एजेंसियों को डॉ. शाहीन और एनजीओ के खातों की जांच के दौरान कुछ खास बैंक खातों से लेनदेन होने का पता चला था। इन खातों की जांच शुरू हुई तो इनमें से कुछ खाते यूपी, फरीदाबाद आदि की किशोरियों और दिहाड़ी मजदूरों के निकले। खाताधारकों तक पहुंची जांच टीमों ने जब उनसे पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। खाताधारकों ने बताया कि उन्हें हर माह एक तय रकम देने की बात कहकर खाते खुलवाए गए थे। इन खातों में कब और कितनी धनराशि आई। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इन लोगों ने रुपये मिलने की बात स्वीकारी है। ऐसे में जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि बाहर से आए रुपयों को ऐसे खातों के माध्यम से निकालकर इस्तेमाल किया गया है। इन खातों में आईं धनराशि के श्रोतों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गम्मू खां हाते के आसपास संदिग्धों से की पूछताछ
जांच एजेंसियों ने रविवार को गम्मू खां हाते के आसपास इलाके में पूछताछ की। इस इलाके में कई कश्मीरी रह रहे हैं। जो मेवा, गर्म कपड़े आदि बेचने के सिलसिले में शहर आए हैं। इन कश्मीरी मूल के लोगों से उनकी पहचान के दस्तावेज लेकर उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सोमवार को दो संदिग्ध मिले हैं, इनसे पूछताछ की गई है। कई लोगों ने रुपये के लालच में बिना सत्यापन किरायेदार रख लिए थे जो अब कहीं चले गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें