फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली हवाई सेवा का स्वागत, शेड्यूल अव्यवहारिक

Fri, 22 Jun 2018 03:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

-लोगों ने कहा, फ्लाइट का समय बदल कर सुबह का करना चाहिए
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जुलाई को कानपुर शहर से दिल्ली के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा का शहरवासियों ने स्वागत किया है लेकिन उसके शेड्यूल को लेकर लोगों को शिकायत है। लोगों का कहना है कि दोपहर 1.35 बजे यहां से जहाज उड़ेगा और 2.55 बजे दिल्ली पहुंचेगा। यह समय बिजनेस के काम से जाने वाले लोगों के लिए अव्यवहारिक है। वहां जाकर उस दिन काम भी पूरा नहीं होगा और वापसी भी नहीं हो पाएगी।  
विज्ञापन


फ्लाइट का समय दोपहर में क्यों रखा गया, यह बात समझ में नहीं आ रही है। इससे शहर में हवाई सेवा के जरिए बिजनेस को मजबूत करने का दावा ही खोखला साबित होगा। यदि फ्लाइट सुबह जाए तो बेहतर हो।
अशोक अग्रवाल अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर

हम चाहते हैं कि पहले हवाई सेवा स्थायी रूप से चले। शेड्यूल अव्यवहारिक है फिर भी मैं एक-दो बार जरूर यात्रा करूंगा। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी और हवाई सेवा शुरू करने वाली कंपनी से शेड्यूल को लेकर बात भी करने का मौका मिलेगा, शायद कुछ अच्छा हो सके। 
विज्ञापन

सुनील वैश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 

मुझे तो लगता है कि कानपुर के साथ साजिश हो रही है। पिछले 20 वर्षो में कानपुर से भी छोटे शहरों के लोगों को वे सभी सुविधाएं मिलने लगीं जो कानपुर में आज तक नहीं हो पाई। इसमें हवाई सेवा भी एक है। पिछली बार शुरू हुई तो बंद हो गई। अब फिर से ऐसा समय रख दिया गया है कि यात्री नहीं मिलने  पर इसके फिर से बंद होने की संभावना रहेगी। 
विज्ञापन

विजय कुमार पांडेय अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें