फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. आरिफ के मोबाइल के डिलीट मैसेज खोल सकते राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. शाहीन के करीबी कॉर्डियोलॉजी के डॉ. आरिफ का लैपटॉप और आईफोन से कई राज खुल सकते हैं। दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियां डॉ. आरिफ को दिल्ली ले गई हैं। उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी वह अपने साथ ले गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियां डॉ. आरिफ के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच करा रहीं हैं। चैट हिस्ट्री, फोटो, ईमेल और डिजिटल डॉक्यूमेंट की जांच के दौरान एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। कई मैसेज डिलीट किए गए थे जिन्हें रिकवर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, मूल रूप से जम्मू के अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आरिफ के पास एक आईफोन और एक की-पैड फोन मिला था। आरिफ की कॉल डिटेल्स में कुछ मोबाइल नंबर पर उसने कई बार और काफी देर तक बात की है। इसमें से कई डॉक्टर और कई जम्मू के रहने वाले लोग हैं।

आरिफ ने सूटकेश और बैग कर रखे थे पैक, शहर छोड़ने की थी तैयारी
डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद डॉ. आरिफ को भी अंदेशा हो गया था कि जल्द ही सुरक्षा एजेंसियां उस तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में उसने शहर छोड़कर भागने की तैयारी कर ली थी। एनआईए ने डॉ. आरिफ को दबोचा तब अशोकनगर स्थित उसके किराये के मकान में सूटकेश और बैग पैक रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें