कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में आयोजित इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में मेरठ, बरेली, आगरा, देहरादून, गोमतीनगर लखनऊ और हल्द्वानी ने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में मेरठ की टीम ने प्रयागराज को 3-1 से और दूसरे मैच में बरेली ने एलडीको को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में देहरादून ने डीपीएस कल्याणपुर कानपुर को 3-1 से हराया।चौथा मैच आगरा और वाराणसी के बीच बराबरी पर रहा।
पांचवें मैच में हल्द्वानी को पीलीभीत की टीम के नहीं आने पर वाॅकओवर मिला। छठे मैच में गोमतीनगर लखनऊ ने फिरोजाबाद को 2-1 से हराया। टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी मैच की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका शाहीना अमीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके की। अंतिम दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।