फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के अंदर रक्षा सचिव का दूसरा दौरा

Mon, 15 Dec 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर पार्रिकर के रक्षा मंत्रालय संभालने के बाद से आयुध कारखानों की गतिविधियों में जहां तेजी आई है वहीं मंत्रालय ने इन पर निगहबानी भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

एक माह के भीतर दूसरी बार शहर की आयुध निर्माणियों में सेकेट्री (डिफेंस प्रोडक्शन) का दौरा इस बात को साबित भी करता है।
जिन फैक्ट्रियों में रक्षा सचिव को कमियां नजर आईं, उन्होंने उन्हें दूर करने के निर्देश दिए और जहां बेहतरी दिखाई दी उसकी उन्होंने खुले दिल से तारीफ भी की।
हालांकि उन्होंने स्माल आर्म्स फैक्ट्री में कम वर्क लोड को लेकर चिंता भी जताई है।
रक्षा सचिव जी. मोहन कुमार शुक्रवार को शहर आए। सबसे पहले उन्होंने कालपी रोड पर स्थित ओएफसी, फील्ड गन फैक्ट्री और स्माल आर्म्स फैक्ट्री का दौरा किया।
एसएएफ में कम वर्क लोड को लेकर चिंता जताई। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द फैक्ट्री में मॉर्डनाइजेशन का काम समाप्त करें, ताकि नई तकनीकि के जरिए उत्पाद बनाकर आर्मी की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उधर अन्य दोनों फैक्ट्रियों में बन रही स्वदेशी बोफोर्स तोप धनुष के निर्माण को बारीकी से देखा। अधिकारियों से चर्चा के दौरान उन्होंने धनुष की क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए शोध कार्य जारी रखने को कहा।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को रक्षा सचिव ओईएफ और पैराशूट फैक्ट्री पहुंचे। ओईएफ के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल से मुलाकात में उन्होंने कहा कि यहां बन रहे उत्पादों की कीमतों में और कमी लाई जाए, क्योंकि ओईएफ ग्रुप में बनने वाले उत्पाद बाजार के मुकाबले ऊंची कीमत के हैं।
उधर पैराशूट फैक्ट्री में बैठक के दौरान लक्ष्य पैराशूट के असफल होने के बाबत जानकारी ली। उन्होंने उच्च तकनीकि के उत्पादों के निर्माण पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें