फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: रक्षा मंत्रालय ने कानपुर समेत सभी 62 छावनी क्षेत्रों में लगने वाले प्रवेश शुल्क को समाप्त किया

Sun, 09 Jan 2022 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

रक्षा मंत्रालय ने छावनी अधिनियम-2006 के तहत कानपुर सहित देशभर के 62 छावनी क्षेत्रों में व्यावसायिक वाहनों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार फर्म राहुल मेटल स्टोर को वसूली बंद करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में लगने वाले प्रवेश शुल्क समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के अन्य क्षेत्रों की तरह आज से छावनी क्षेत्र में भी अब व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश निशुल्क होगा। छावनी परिषद ने तत्काल ठेका निरस्त करते हुए ठेकेदार को प्रवेश द्वारों पर लगाए गए बैरियर हटाने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने छावनी अधिनियम-2006 के तहत कानपुर सहित देशभर के 62 छावनी क्षेत्रों में व्यावसायिक वाहनों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार फर्म राहुल मेटल स्टोर को वसूली बंद करने का आदेश दिया है। 

छावनी परिषद के उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर ने इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए खुशी जाहिर की है। कहा वसूली के नाम पर ठेकेदार के कर्मचारी बदसलूकी करते थे। भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, सुरेंद्र, अरविंद अवस्थी, रामबाबू निषाद, प्रदीप साहू ने भी फैसले की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे का इतना लगता था शुल्क 

वाहन का प्रकार    शुल्क
तीन पहिया            20 रुपये
चार पहिया            50
छह पहिया            100
इससे ज्यादा पहियों वाले वाहन    200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें