फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारी में रक्षा संपदा का बंगला कुर्क

Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। एसडीएम सदर डीडी वर्मा ने पांच करोड़ 38 लाख रुपये की बकायेदारी में रक्षा संपदा का कैंट स्थित एक बंगला कुर्क कर लिया। दो इंश्योरेंस कंपनी, डीएवी काॅलेज और बीएसए के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।
एसडीएम सदर ने बताया कि अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति ने एयरफोर्स स्टेशन चकेरी के लिए भूमि अधिगृहीत की थी। रक्षा संपदा अधिकारी लखनऊ मंडल पर भूमि अर्जन का पांच करोड़ 38 लाख आठ हजार रुपये बकाया है। इसकी आरसी जारी हो गई थी। बकाया राशि न मिलने पर मंगलवार को रक्षा संपदा का कैंट स्थित अराजी नंबर 73-74 पर 1.639 हेक्टेयर (16 हजार 390 स्क्वायर मीटर) में बना बंगला कुर्क कर लिया गया है। जल्द बकाया जमा न करने पर बंगले की नीलामी कर दी जाएगी। एसडीएम सदर ने बताया कि 50 लाख 67 हजार के बकाए पर नेशनल इंश्योरेंस के चार खाते सीज कर दिए गए। इंश्योरेंस कंपनी ने 15 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस पर छह लाख 78 हजार रुपये का बकाया होने पर खाता सीज कर दिया गया। लेबर कोर्ट का तीन लाख 75 हजार रुपये बकाया न देने पर बीएसए और बिजली का नौ लाख रुपये बकाया न देने पर डीएवी कालेज का खाता सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकत झोंकी पर टारगेट अभी दूर
कानपुर। केस्को ने बिजली बिल बकाया का लक्ष्य वसूलने में पूरी ताकत झोंक दी है। अफसरों और कर्मचारियों को रिमाइंडर भेजा गया है। उपभोक्ताओं के कैश काउंटर पर बिल जमा करने का समय भी सुबह 8 से रात 8 बजे तक कर दिया है। केस्को एमडी ने मासिक लक्ष्य 345 करोड़ रुपये में 30 करोड़ रुपये घटाकर 315 करोड़ रुपये कर दिया है जबकि लक्ष्य अभी आधा भी पूरा नहीं हो सका है। दो दिन बाकी हैं और अभी केस्को 120 करोड़ रुपये वसूल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें