फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेककृति में आएंगे रक्षामंत्री मनोहर परिकर!

Mon, 09 Jan 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी में 23 से 26 मार्च तक होगा टेक्निकल फेस्ट
विज्ञापन
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में 23 से 26 जनवरी तक होने वाले टेक्निकल फेस्ट ‘टेककृति’ में रक्षामंत्री मनोहर परिकर भी हिस्सा ले सकते हैं। रक्षामंत्री की ओर से यहां आने की हरी झंडी मिल गई है। अब लिखत-पढ़त का कार्यक्रम आना है। इस शानदार फेस्ट का मीडिया पार्टनर प्रमुख हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ है। इसमें 2500 से ज्यादा स्टूडेंट हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन

 

टेककृति के जरिये मिलेगा देश, विदेश के युवाओं को उद्यमिता का बेहतरीन प्लेटफार्म

डेमो
टेककृति के जरिये देश, विदेश के युवाओं को उद्यमिता का बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है। जिन स्टूडेंटों के बिजनेस प्लान यूनिक होते हैं, उनमें नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां निवेश करती हैं। बिजनेस के विस्तार में आर्थिक सहायता मुहैया कराती हैं। फेस्ट में देश, दुनिया के एक्सपर्ट भी हिस्सा लेते हैं। नोबेल पुरस्कार विजेताओं की मौजूदगी में पैनल डिस्कशन कराया जाता है।  

 
विज्ञापन

डीएसटी और डीआरडीओ के साथ मिलकर आईआईटी कानपुर के चल रहे कई रिसर्च प्रोजेक्ट

डेमो
सूत्रों ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर आईआईटी कानपुर कई रिसर्च प्रोजेक्ट कर रहा है। इलेक्ट्रानिक्स का रिसर्च सेंटर भी आईआईटी कानपुर है। रक्षामंत्री के आने के बाद डिफेंस रिसर्च, प्रोजेक्ट में और तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें