फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल व प्रियंका गांधी समेत चार के खिलाफ परिवाद दर्ज

Thu, 14 Feb 2019 06:10 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका समेत चार के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 11 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में रोड शो किया था। इसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदार चोर है कहा था। इस मामले में यूपी में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी कक्ष संख्या 14 में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, कांग्रेस कमेटी के सदस्य पीएल पुनिया के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी विष्णु नारायण दीक्षित ने अदालत में दर्ज कराए परिवाद में कहा कि 11 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में रोड शो के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच से चौकीदार चोर है संबोधित किया था। उस समय राहुल गांधी के साथ राजबब्बर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पीएल पुनिया भी थे। इन लोगों ने भी राहुल गांधी को नहीं रोका।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान..

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ न तो कोई चोरी का मुकदमा दर्ज है और न किसी न्यायालय से उनको चोरी के आरोप में सजा हुई है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चोर कहकर उनकी छवि व प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया।

मानहानि के दायर परिवाद पर वादी के वकील प्रमोद तिवारी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की। सुनवाई होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवार दर्ज कर वादी के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें