दीक्षा अग्रहरी ने 12th में पाई 5वीं रैंक
यूपी बोर्ड 2019 इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान पाने वाली दीक्षा अग्रहरी 'अमर उजाला' से खास बातचीत में बताया कि वो भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं।
समाज की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। दीक्षा ने बताया कि आज देश की रगों में भ्रष्टचार दौड़ रहा है। इसे किसी भी कीमत पर हटाना होगा। भ्रष्टचार कैसे हटेगा के सवाल पर दीक्षा ने बताया कि वह अब सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।
दीक्षा के पिता राधे कृष्ण अग्रहरी की फतेहपुर के राधा नगर में ही कपड़े की दुकान है। दीक्षा ने जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधा नगर ने पढ़ाई की। अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के प्रोत्साहन और गुरु के आशीर्वाद को देती है।
आपको बतातें चले कि यूपी बोर्ड 2018 हाईस्कूल की परीक्षा में दीक्षा ने 7वीं रैंक प्राप्त की थी। दीक्षा का कहना है अगर आप नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं और हर विषय को समान समय दे रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है।