फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी तरह से कराया बैनामा, नौ दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 06 Nov 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के चौबेपुर-बेला मार्ग पर स्थित एक भूखंड को फर्जी तरह से बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने एसपी से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बजरिया निवासी एक विधवा महिला ने कस्बा निवासी नौ लोगों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज कर तैयार कर भूखंड का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से कस्बा के गांधीनगर रहने वाली अफसरी बेगम कानपुर नगर के बजरिया में रहती हैं। आरोप है कि गांधीनगर कस्बा के कलीम बेग, जाकिर ,इरफान अली, मोहिद रजा ,संजीदा बेगम ,भोलू, तफसील, नौशाद, फातिमा बेगम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके चौबेपुर-बेला मार्ग पर बेशकीमती कीमती भूखंड का बैनामा करा लिया। मामले की जानकारी होने पर उसने जब विरोध किया तो सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी की तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें