फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुवारी गांव में फंदा लगा युवती ने दी जान

Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में कमरे के अंदर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दुवारी के मजरा मान सिंह पुरवा निवासी हरिशंकर कुशवाहा की बेटी काजल (26) की शादी के लिए पलिया ककवन थाना रसूलाबाद में एक परिवार से शादी की बात चल रही थी। रविवार को शाम जब उसके परिजन धान की कटाई करने खेतों पर गए थे। इस दौरान घर में अकेली काजल ने घर के अंदर धन्नी में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। धान काटकर मां पुष्पा घर पहुंची तो काजल को फंदे पर लटका देख चिल्ला उठी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पामा चौकी से सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर समधिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें