फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी आधार व पैन लगाकर करोड़ों की भूमि का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बसरेहर क्षेत्र में करोड़ों की भूमि हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने फर्जी आधार व पैन लगाकर भूमि का बैनामा करवा लिया, तब तक भू-स्वामी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रजिस्ट्रार ऑफिस से जब बाबू स्टांप की जांच करने पहुंचे तो पोल खुली। पीड़ित ने एसएससी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के कस्बा बसरेहर निवासी राज किशोर पाल पुत्र राम किशन ने बताया कि वह भूमि खाता संख्या-483 रकवा-0.7710हे. में से 0.3855हेटेक्टर की पैतृक संपति का मालिक है। उसकी भूमि विरासतन खतौनी में दर्ज है। पांच दिसंबर को साढ़े नौ बजे करीब वह खेत पर भाई श्याम सुंदर पाल व भतीजे मनीष के साथ खेत पर मौजूद था। उसी दौरान रजिस्ट्रार के ऑफिस के लिपिक उसकी जमीन का मौका मुआयना करने पहुंचे।
उसने जब कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि बैनामा 0.2690 हेटेक्यर की छायाप्रति उनको दिखाई और कहा कि यह रजिस्टर्ड बैनामा की छायाप्रति है। राजकिशोर ने चार दिसंबर को को एक बैनामा किया है। यह बैनामा देख उनके होश उड़ गए। उसके भाई श्याम सुंदर पाल व भतीजे मनीष ने कहा कि उसके कोई बैनामा नहीं किया गया है और न ही ओर न ही बैनामा पर फोटो है। रजिस्ट्रार बाबू ने जब उनका आधार कार्ड देखा तो वह बिना कुछ वापस लौट गए। इसके बाद राजकिशोर भाई व भतीजे के साथ सदर तहसील इटावा पहुंचे और रजिस्ट्रार कार्यालय में पड़ताल की तो पता चला कि फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर उसकी जमीन का बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की गई है। फर्जी क्रेता ने कूट रचित दस्तावेज बनाकर बैनामा कराया गया था। मामले में शामिल लोगों की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बैनामा खारिज करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें