फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का सड़ा शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र के वरुण विहार में सोमवार शाम नवविवाहिता नीलम साहू (28) का सड़ा शव फंदे पर लटका मिला। पति की फोन कॉल न उठने पर पड़ोसी को भेजा गया, जिसने घर से बदबू आने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। परिजन ने पति पर घरेलू कलह में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बर्रा विश्व बैंक एच ब्लॉक निवासी शुभम साहू ने बताया कि बहन नीलम ने 22 फरवरी 2025 को वरुण विहार निवासी अकाउंटेंट विनय राठौर से प्रेमविवाह किया था। बचपन में दोनों साथ पढ़े थे। आरोप लगाया कि विनय बहन को किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करता था। शुक्रवार को विनय ने बहन की हत्या करने के बाद फंदे पर शव को लटकाया और कानपुर देहात स्थित सिकंदरा के पैतृक गांव बुधौली में मकान निर्माण कराने की बात कहकर चले गए। दरवाजे के ऊपर इतनी जगह है कि कोई भी आसानी से कमरे में दाखिल हो सकता है।
वहीं, हिरासत में लिए गए पति विनय राठौर ने पुलिस को बताया कि शनिवार और रविवार को पत्नी को कई बार कॉल की लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। इस पर सोमवार को पड़ोसी को घर भेजकर बात कराने के लिए कहा। उसने दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कहकर घर से भीषण सड़ांध आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें