फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह कांड में एक और बच्ची की मौत

विज्ञापन
death - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। गुरुवार सुबह मूसानगर बांगर में आत्मदाह कांड में झुलसे एक और दो साल की बच्ची की मौत हो गई। आग से झुलसकर मरने वाले बच्चों की संख्या अब तीन हो गई है। 28 जनवरी को कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण का विरोध कर एक दंपति ने अपने छह बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। तीसरी बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की सूचना आते ही सीओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इधर, देरशाम लखनऊ केजीएमसी से लाए गए बच्ची के शव मूसानगर बांगर के कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन

मूसानगर बांगर में कब्रिस्तान की भूमि के पास हो रहे निर्माण कार्य के विरोध में गुलफान उर्फ गुलफाम ने पत्नी अजमेरुन और छह बच्चों के साथ पेट्रोल
डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। घटना में सभी झुलस गए। परिवार को बचाने में एक पुलिस कर्मी भी झुलस गया। सभी का इलाज लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा है। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान तीसरी बच्ची सितारा (2) की मौत की सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 31 जनवरी को तीन वर्षीय बच्ची चांदतारा व दो फरवरी को सात वर्षीय मुस्कान की मौत हो चुकी है। मृतका के चाचा बदरूद्दीन ने भतीजी सितारा की मौत होने की पुष्टि की है। जानकारी होते बाबा हमीद और दादी जैबुन समेत अन्य परिजन बिलखने लगे। वहीं मौके पर सीओ प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बताया गया कि लखनऊ से शव देरशाम तक आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें