फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ननिहाल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के महमूदपुर में बुधवार देर रात युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक काफी समय से ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन

औरैया जिला के फफूंद थाना क्षेत्र के माखनपुर निवासी प्रताप सिंह राजपूत का बेटा रजत राजपूत(21) सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। यहीं पर वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार रात एक बजे के करीब वह चारपाई पर अचेत पड़ा मिला। इस पर मामा ज्ञान सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मृतक के पिता प्रताप सिंह को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।घटना संदिग्ध समझ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले पत्नी ऊषा की मौत हो गई थी। इसके बाद से बेटा अपनी नानी श्यामा देवी के पास रह रहा था। जांच में पुलिस को बता चला कि बुधवार की रात नानी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर परिवार के अन्य सदस्य थे। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें