फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत

Fri, 02 Feb 2024 03:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुवारी गांव निवासी किसान बउवन शुक्ला (46) पुत्र महेश शुक्ला की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे लेकर नवीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मंगलवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कोचिंग से घर लौटे बेटे हेमंत ने पिता को अचेत पड़ा देख शोर मचाया। इस परिवार के लोग व ग्रामीण बउवन को लेकर नवीपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर अस्पताल प्रबंधन ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बउवन कुछ दिन परेशान चल रहे थे। अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक ने ऐसा कदम किस बात को लेकर उठाया, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें