फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आए ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन दोस्त लड़ रहे जिंदगी की जंग

Mon, 15 Apr 2019 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादया यूपी के उन्नाव जिले में हुआ है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के पुरवा-उन्नाव मार्ग स्थित ओरहर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सतीश जायसवाल व शिवनगर निवासी राजेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार रितिक, अन्नू व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार बिछिया गांव में रहने वाले गुड्डू यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें