फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

fatehpur:छोटी बेटी के अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, बड़ी बेटी-नाती की मौत की खबर आई, झकझोर देने वाली घटना

Wed, 14 Dec 2022 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में खेसहन गांव के रमेश छोटी बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच बड़ी बेटी और नाती की मौत की खबर आ गई। इससे घर में कोहराम मच गया। छोटी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर परिजन इटावा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी रमेश की बेटी मीना देवी और गांव के धीरू दुबे के शव खेत में पड़े मिले थे। मीना की मौत की सूचना पर बड़ी बहन रीना, पति सुनील, बेटे अयान और बेटी आरोही के साथ बस से लुधियाना (पंजाब) से आ रही थी।

बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकराकर पलट गई। हादसे में रीना व अयान की मौत हो गई और सुनील व आरोही घायल हो गए। भाई रोहित ने बताया कि रीना की शादी चार साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में हुई थी। रोजगार के लिए सुनील परिवार को लुधियाना ले गया था। हादसे की खबर पर रीना का भाई रोहित, सुनील के पिता गंगादीन, भाई अनिल, रिश्तेदार सोनू, पड़ोसी मंझिल लाल इटावा रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें