मिट्टी धंसने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मिट्टी धंसने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर बाजार में बुधवार दोपहर गांव निवासी रवित (11) अपने पारिवारिक भाई विमल उर्फ गोलू (12) के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर पीली मिट्टी खोदने गया था। मिट्टी खोदने के दौरान ही मिट्टी धसक गई और रवित व विमल मलबे में दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।