फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, फैमिली डॉक्टर की शर्मनाक करतूत

Sun, 02 Dec 2018 08:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिद्धी की फाइल फोटो, जानकारी देता पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में ई ब्लॉक निवासी इंजीनियर हरी कुमार शर्मा की बेटी सिद्धी शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मां आकांक्षा के साथ मकान की छत पर गई थी। थोड़ी देर बाद आकांक्षा घरेलू कामकाज निपटाकर छत से उतरकर नीचे आ गईं। उसी दौरान सिद्धी छत पर लगी ढाई फुट ऊंची रेलिंग के किनारे रखी बॉल्टी पर चढ़कर पड़ोसी रश्मि सचान से खेलने लगी। रेलिंग पर चढ़कर लटकने से बच्ची असंतुलित होकर नीचे आ गिरी।
विज्ञापन


पड़ोसी चंद्रभूषण उसे गोद में उठाकर पास स्थित कामेश्वर अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने पीपीएम अस्पताल भेज दिया। सिद्धी के बाबा श्याम नारायण, नानी पूनम समेत परिवार के तमाम लोग वहां पहुंच गए। बाबा श्याम नारायण ने बताया कि उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को बच्ची को देखने के लिए अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन

अस्पताल में बच्ची ने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया

आरोप है कि डॉक्टर ने यह कहकर पीपीएम अस्पताल आने से मना कर दिया कि कामेश्वर अस्पताल की तरफ से बच्ची को वहां भेजा गया है तो कमीशन अस्पताल के खाते में जाएगा। इसलिए वह बच्ची को देखने नहीं आएंगे।

इसके बाद वे लोग बच्ची को लेकर फजलगंज स्थित मरियमपुर और आर्यनगर के मधुराज अस्पताल ले गए। मधुराज अस्पताल में बच्ची ने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। देर शाम परिजनों ने सिद्धी का बिठूर में अंतिम संस्कार कर दिया। श्याम नारायण के मुताबिक वह फैमिली डॉक्टर के कृत्य की शिकायत सीएम पोर्टल व सीएमओ से करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें