फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की मौत पर हुए सवाल-जवाब तो ससुर ने खाया जहर, गहराया राज

Mon, 26 Jun 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

इटावा की घटना, संदिग्ध हालात में फंदे पर मिला शव 
मायकेवालों ने ससुर को पीटा, पति व देवर भाग निकले 
पुलिस बोली, तहरीर मिलने पर दर्ज किया जाएगा मामला
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भदौरिया में रविवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर ससुर ने जहर खा लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सिंह निवासी रामप्रकाश ने दो साल पहले अपनी पुत्री अभिलाषा (28) का  विवाह नगला भदौरिया निवासी सोबरन दोहरे के पुत्र अन्नू से किया था। सोबरन की पत्नी का निधन हो चुका है। रविवार सुबह सोबरन छोटे पुत्र छोटू के साथ खेतों पर चले गए। अन्नू भी घर पर नहीं था। ससुरालवालों का कहना है कि इसी बीच घर में अकेली अभिलाषा ने फांसी लगा ली। फांसी क्यों लगाई, इस बारे में ससुरालवाले कुछ नहीं बता सके। खेत से लौटे सोबरन ने पुत्रवधू को फंदे पर लटके देखा तो मायके वालों को जानकारी दी। 

मायके वाले गांव वालों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ये देख अन्नू और छोटू वहां से भाग गए। इस बीच मायकेवालों ने सोबरन को पीट दिया। हत्या के आरोप और पिटाई से खिन्न सोबरन ने जहर खा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि सोबरन किसान है। वह अपने बेटों के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल का कहना है कि अभिलाषा के पिता नहीं है। उसका भाई कहीं बाहर है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें