यूपी के कन्नौज में मधुमक्खियों के अटैक से मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंदगरढ़ थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ रहे जयचंद्र को ये पता भी नहीं था कि यही छत्ता उसकी जान की वजह भी बन सकता है।
विज्ञापन
जयचंद्र ने शहद निकालने के लिए जैसे ही छत्ते पर हाथ डाला तो हजारों मधुमक्खियां हमलावर होकर उस पर टूट पड़ीं। उसके पूरे शरीर में मधुमक्खियां चिपकी हुई थीं। जयचंद्र कुछ समझ भी नहीं पाया और पेड़ की डाल पर ही लटकर अपनी जान गंवा बैठा।