फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के मानपुर बंजारन डेरा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। युवती की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। गले और गाल पर सूजन पाई गई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे के मानपुर बंजारन डेरा गांव निवासी हरिओम नायक की शादी 27 अप्रैल 2019 को दिल्ली के अलीपुर में महावीर सिंह की बेटी शीतल उर्फ आरती (25) से हुई थी। पति अकोला महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार रात घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आरती का शव दुपट्टे से बनाए फंदे पर लटका मिला। गुरुवार को दिल्ली से आए मृतका के पिता महावीर ने बताया कि फोन पर बेटी के सीढ़ी से फिसल कर गिरने से मौत होने की जानकारी उसके ससुरालीजनों ने दी। मौके पर पहुंचने के बाद घटना की सच्चाई सामने आई।
बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उसकी हत्या करने के बाद शव फांसी पर लटकाने की आशंका है। मृतका के सात माह का बेटा शिवाय है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें