फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे 'जानलेवा मधुमक्खियां', बुजुर्ग महिला की ले ली जान और 25 को किया घायल

Fri, 06 Apr 2018 12:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में गंगा किनारे मधुमक्खियां जानलेवा हो चुकी हैं। बिल्हौर के आंकिन गंगा तट पर मुंडन संस्कार के दौरान हवन-पूजन के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


बिल्हौर के आंकिन गांव की प्रधान सरला द्विवेदी के पति राजबहादुर ने बताया कि बुधवार को सिघौली गांव के रामकिशोर परिवार की महिलाओं, बच्चों और मोहल्ले की कई महिलाओं के संग अपने पांच माह के पुत्र सिद्धी का मुंडन संस्कार आंकिन गंगा तट आश्रम पर कराने आए थे। सुबह 10 बजे के करीब महिलाएं पेड़ के नीचे हवन-पूजन कर रहीं थीं। तभी अचानक पेड़ के ऊपर लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने सभी ग्रामीणों पर हमला कर दिया। महिलाएं और बच्चे भागने लगे। भगदड़ मच गई।

मधुक्खियों ने करीब एक किमी तक पीछाकर लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। मुंडन संस्कार में आई बुजुर्ग महिला कमला देवी (65) मधुमक्खियों के हमले के बाद भी भाग नहीं सकी। मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काटा। दो घंटे बाद जैसे-तैसे मौके पर मुंह ढककर पहुंचे ग्रामीणों ने कमला देवी को उठाकर अरौल स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां देररात उनकी मौत हो गई। माला, नन्हीं देवी, रामकिशोर, अमरावती, ननदनी, शोभा, दिव्यांशी, अजय, ज्योति, श्याम सिंह, अतुल, छिदम्मी, मानसिंह, कुंती, रूबी, बड़ी भाभी, साहब लाल, अमित, श्यामू, दद्दू आदि घायल हो गए। मधुक्खियों को काटने से कई बच्चों और महिलाओं को तेज बुखार भी आ गया। हादसे के कारण मुंडन संस्कार नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें