काकादेव में मार्निगं वाक पर निकले चार्टर्ड अकाउंटेट अनुराग जैन की मौत की फाइल फोटो
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के गीता नगर में शुक्रवार सुबह खुले नाले में गिरने से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) अनुराग जैन (50) की मौत हो गई। लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे बड़े बेटे ने वीडियो कॉलिंग के जरिये पिता के अंतिम दर्शन किए।
काकादेव के रानीगंज निवासी अनुराग जैन की पारिख एंड जैन के नाम से फर्म हैै। तिलकनगर में उनका ऑफिस है। परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो बेटों में बड़ा भव्य मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा शौर्य इंटरमीडिएट का छात्र है। शौर्य ने बताया कि पिता अनुुराग को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह मार्निंगवॉक पर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह सड़क किनारे नाले में गिर गए, जिसमें सीवर भरा था। पुलिस की मदद से उन्हें हैलट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मुंबई से भव्य नहीं आ पाया। भैरवघाट पर शौर्य ने पिता को मुखाग्नि दी।