फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद को लेकर आपस में लड़ती रही पुलिस, पांच घंटे पड़ा रहा शव

Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में दो थानों की सीमा विवाद के चलते रविवार को युवक की मौत के बाद भी हॉस्पिटल में पांच घंटे तक शव पड़ा रहा। पांच घंटे देरी से पुलिस के पहुंचने पर परिजन बेटे के शव पर विलाप करते हुए बेहाल हो गए।
विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी उर्सला से रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट अवधेश त्रिपाठी का बेटा रवि चौबेपुर सीएचसी में नियुक्त था। अवधेश ने बताया कि 28 नवंबर को बेटा रवि (28) सीएचसी से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। आईआईटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकला। रवि हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजनों ने रवि को सर्वोदय नगर आरटीओ के सामने एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पिता ने मामले की सूचना काकादेव और कल्याणपुर थाने में दी। काकादेव पुलिस का कहना था कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में हादसा हुआ था, वहीं कल्याणपुर पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल काकादेव थानाक्षेत्र में है। सीमा विवाद के चलते घंटों पुलिस शव का पंचनामा करने मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने कल्याणपुर सीओ संजीव दीक्षित को मामले की जानकारी दी तो शव शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें