फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया जाम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Aug 2022 01:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

एरवाकटरा थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर के पास सड़क किनारे युवक का खून से लथपत शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कह बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परीजनों को शांत करा शव कब्जे में लिया। पुलिस युवक की मौत  सड़क हादसे में होना बता रही है।

विज्ञापन

एरवाकटरा के गुलालपुर निवासी सहदेव (30) पुत्र तिलक सिंह बुधवार देर रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा। पिता ने पड़ोस में रहने वाले दिनेश, लाखन सिंह के साथ खोजबीन शुरू की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब सहदेव का अंगौछा सड़क किनारे बबूल के पेड़ के पास पड़ा मिला।
इस पर परिजन कुछ दूर आगे बढ़े तो सड़क किनारे खून से सना शव पाया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और ग्रामीणों के साथ बिधूना मार्ग जामकर दिया। रोड से निकल रहे एक ट्रक में तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में सीओ बिधूना भी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद जाम खुल गया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने बताया की युवक की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रही है। देर शाम घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक कंटेनर ने भेड़ कुचल दी थी। शायद उसी कंटेनर से युवक हादसे का शिकार हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें