कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शौच के लिए आए लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतक बरगदिया पुरवा का निवासी बताया जा रहा है।