उदी। रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव मिला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव किलोमीटर 133 व पोल संख्या 23/24 के बीच बुधवार सुबह मिला। प्रभारी निरीक्षक गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया कि यह किसी मजदूर का शव लग रहा है, जिसकी उम्र 23 से 28 वर्ष आंकी गई है। आशंका है कि किसी ट्रेन से गिरने से इसकी मौत हुई है।