फतेहपुर जिले के हथगांव कोतवाली क्षेत्र के गंगा कटरी गांव मकदूमपुर के जंगल में एक महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई।
महिला की उम्र करीब 28 साल है। गांव वालों की सूचना पर हथगाम कोतवाली प्रभारी आदित्य कुमार सिंह व छिवलहा चौकी प्रभारी विवेक सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। जंगली जानवरों ने कुछ जगहों को नोच कर खा भी लिया है। महिला की साड़ी गली हुई व बांया हाथ व पैर का मांस गला हुआ था। आस-पास जंगली जानवरों के घसीटने के निशान बने हैं। कोतवाल का कहना है कि चेहरा क्षतिग्रस्त है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हर पहलू पर जांच की जाएगी।