मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोठी निवासी ब्रजेश उर्फ बब्लू (35) पुत्र जयपाल का शव घर के आगे के हिस्से में बनी दुकान में लटका मिला। वह खेती करता था। पत्नी मोहिनी से आए दिन विवाद होता था।
बृजेश के परिजनों ने पत्नी मोहिनी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा। बृजेश की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।