फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 22 May 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने स्थानीय एक युवक पर किशोरी को फंदे पर लटकाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा निवासी लवी कुशवाहा (16) पुत्री सोनू का शव मंगलवार देर शाम घर पर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घर पहुंचने पर मां ने जब पुत्री को लटका देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मकान मालिक व आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां आशा देवी ने बताया कि लवी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। आरोप लगाया कि घर में एक युवक का आना-जाना था। आरोप लगाया कि युवक ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। थाना प्रभारी दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें