फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः कोल्ड स्टोर के झरने के टैंक में मिला वृद्ध श्रमिक का शव, घटना से परिवार में मचा कोहराम

Mon, 14 Sep 2020 10:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के एक कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करने वाले एक वृद्ध का शव अमोनिया गैस को ठंडा करने को लगे झरने के टैंक में मिला। झरने के पास नहाने गए बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी मेवाराम (60) आईटीआई चौराहे के पास स्थित कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करते थे। रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे रोज की तरह कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस को ठंडा करने के लिए बने झरने के टैंक में नहाने गए, तो उसमें शव पड़ा देखा। बच्चों ने लोगों को बताया, तो भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आईटीआई चौकी पुलिस भी पहुंची। 

पत्नी गंगा देवी ने बताया कि मेवाराम नहाने के काफी शौकीन थे। घर पर भी घंटों नहाते थे। उनके तीन बेटे रामचंद्र, रामअवतार और चंद्रशेखर हैं। तीनों बाहर मेहनत मजदूरी कर कमाते खाते हैं। तीन बेटियां रानी देवी, नन्हीं देवी और विनीता देवी हैं। मजदूरी करके ही घर का खर्चा चलाते थे। पुत्रों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें