फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Apr 2023 04:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में नव विवाहिता का शव फंदे लटका मिला। मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिलावरपुर गांव निवासी रामसहाय रैदास पुत्र घसीटे का विवाह लगभग ग्यारह माह पूर्व कंसाही गांव के प्रदीप कुमार रैदास की बेटी कोमल (23) से हुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह कोमल का शव कमरे में पंखे में दुप्पटे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर मृतका कोमल के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर मायके पक्ष के लोगों ने पति रामसहाय, जेठ फूलचंद्र, जेठानी रामदुलारी व सास शोभा पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मौके पर बिन्दकी नयाब तहसीलदार अमरीश कुमार भी पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए  उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें