फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर शहीद यूपी के लाल का घर पहुंचा पार्थिव शरीर, गांव में मचा कोहराम

Mon, 04 Jun 2018 12:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद विजय पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान से सीमा पर मुठभेड़ में शनिवार को शहीद हुए यूपी के लाल विजय पाण्डेय का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान फतेहपुर जिला पहुंचा। शहीद का शव देख पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। 

 

विज्ञापन

फतेहपुर जिले के सठिगंवा गांव निवासी राजू पांडेय किसान हैं। उनका बेटा विजय कुमार पाण्डेय बीएसएफ में जवान थे। वर्तमान में विजय की पोस्टिंग 33वीं बटेलियन बीएसएफ में थी। वह जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात थे। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गई। इस घटना में विजय पाण्डेय शहीद हो गए। 

 

शहीद जवान विजय पाण्डेय की 20 जून को शादी होनी थी। 15 जून को उनका तिलक था। इसके लिए शहीद ने छुट्टी के लिए आवेदन भी कर रखा था जो मंजूर हो चुका था। विजय 5 जून से छुट्टी पर घर आने वाला था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। 

विज्ञापन

शहीद के घर पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति
शहीद विजय पाण्डेय के परिवार को ढांढस बंधाने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उनके घर पहुंची। 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें