फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का मिला शव, पिता का आरोप- हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाया

Wed, 13 Feb 2019 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गमगीन बैठे मृतक के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में मुख्यालय के गल्लामंडी परिसर में बने आवास में मंडी इंस्पेक्टर के बेटे का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के माता-पिता ने गल्ला मंडी के ही सुरक्षाकर्मी समेत दो पर नशा कराकर बेहोश करने के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां महमूदापुर निवासी गल्लामंडी इंस्पेक्टर रामनरेश त्रिवेदी अपनी पत्नी सुमन व बड़े पुत्र हितेष कुमार त्रिवेदी (26) के साथ गल्लामंडी कालोनी में रहते थे। वह इसी मंडी में तैनात थे। शनिवार किसी काम से वह सपत्नीक गांव चले गए तो घर मेें हितेष अकेले था।  बुधवार वापस आए तो दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी।

घर के पीछे की बाउंड्रीवाल से अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो पुत्र का शव फंदे से लटकता मिला। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता रामनरेश ने आरोप लगाते बताया कि मंडी परिसर के एक सुरक्षाकर्मी व एक अन्य से शनिवार को विवाद हुआ था। आशंका जताई कि पुत्र की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें