यूपी के इटावा जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। हत्या के इर्द-गिर्द घूम रही इस वारदात ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव नगला पछाय में रहने वाले मजदूर रघुवीर जाटव का तीन साल का नाती ऋषभ मंगलवार सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकला और लापता हो गया। बालक के आसपास न मिलने से परेशान परिजनों ने थाना ऊसराहार पुलिस में सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।