फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र में रविवार को घर से दोस्तों के साथ गए युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने दो दोस्तों पर नशेबाजी में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

करबिगवां स्टेशन के पास रहने वाला बबलू साहू (45) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संगीता, बेटी नैना और अनन्या है। पत्नी संगीता ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे पति बबलू घर आए और उनसे 500 रुपये लिए। इसके बाद पति 300 रुपये में शराब और नॉनवेज लेकर आए और 200 रुपये वापस कर दिए। कुछ देर बाद पति ने फिर से शराब के लिए रुपये मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया।

शाम पांच बजे के आसपास बाकरगंज निवासी राजू और प्रेमनाथ आए और पति को अपने साथ ले गए। शाम करीब साढ़े सात बजे राजू नशे में धुत होकर घर आया और बबलू के करबिगवां स्टेशन के पास पड़े होने की जानकारी दी। वह देवर प्रदीप और कुलदीप के साथ मौके पर पहुंचीं तो रेलवे ट्रैक किनारे बबलू का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पत्नी और देवर ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद बबलू की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टतया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें