औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गांव दयाल नगर के नजदीक सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिया के नीचे पतार से ढका शव देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अजीतमल और थाना पुलिस समेत फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।