Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका है कि नशे में बाहर पड़े रहने से ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शव नौबस्ता निवासी राममूरत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार से लापता था। युवक शराब का लती भी था।
विज्ञापन
अनुमान है कि यहां अधिक शराब पीने के बाद वह बेसुध हो गया। फिर उसे रात को खुले में पड़े रहने से ठंड लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल जाजमऊ में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी है।