फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ननदी-भौजी तालाब' में कमल के पत्तों पर मिला नवजात कन्या का शव, मचा हडकंप

Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुखरायां कस्बे के ननदी-भौजी तालाब में गुरुवार को नवजात कन्या का शव तैरते मिला। जिससे इलाके में हडकंप मच गया। तालाब के किनारों पर देखने वालों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव को बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन


गुरूवार की शाम रास्ते निकल रहे राहगीर की नजर ननदी-भौजी तालाब में काई के बीच जमे कमल के चौड़े पत्तों पर पड़ी। जिसमें में एक बच्चे का शव पड़ा दिख गया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों दुकानदारों को दी। वहां पर भड़ लग गई। किसी ने सूचना कस्बा चौकी इंचार्ज को दे दी। वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को बाहर निकाला वह कन्या थी। जिसका शरीर फूल गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कन्या का शव 24 घंटे पहले तालाब में डाला गया है। नवजात नहीं लग रही शरीर से 6 महीने तक पूर्व का जन्म लग रहा है। महिलाएं बच्ची को देखकर फेंकने वाले के लिए कोसती रहीं। वहां जो भी पहुंचा वह इस कार्य को कुकृत्य की संज्ञा देता रहा। चौकी इंचार्ज से भी आग्रह किया कि वह इस पड़ताल जरूर करें। हो सकता है इस कन्या का हत्यारा मिल जाएं। ऐसे लोगों को ईश्वर माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


कुछ लोगों के शव देखकर आंखों से आंशू आ गए। जो यह कहते रहे नहीं पाल सकता था तो किसी भी दे देता है। एक तरफ बेटी पढ़ाव बेटी बचाव अभियान चल रहा है। एक तरफ आज भी हत्यारे बेटियों को तालाबों में फेंक रहे हैं। चौकी इंचार्ज उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि कन्या को एक दिन पहले फेंका गया है। फूलने शव ऊपर आया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच शुरू कर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें