फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे के किनारे अधेड़ का मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा में शाह ढाबा हाइवे के किनारे अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा चौकी क्षेत्र में हाईवे पर शाह ढाबा के ठीक पहले सर्विसरोड पर एक अज्ञात का शव पड़ा मिला। शरीर पर घाव के निशान थे। सूचना पर महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सूचना मिलते थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया की किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने से मौत हुई है। अज्ञात शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का फोटो को आसपास थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें