कानपुर के केपीएम हास्पिटल में सिस्टम की लापरवाही से एक अज्ञात लाश का बारह घंटे तक पंचनामा नही भरा जा सका। उसकी लाश घंटों इमरजेंसी में पड़ी रही। लाश से बदबू आने लगी। तब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सुबह जब आला अफसरों के संज्ञान में मामला आया तो तब कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरा।
कैंट में 9 नवंबर को एक युवक गंभीर हालत में मिला था। पुलिस ने उसको केपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया था। उसके सिर और कंधे में चोट के निशान था। उसके बेहोशी की हालत में होने से पहचान नहीं हो सकी। वह हास्पिटल में लावारिस पड़ा रहा। आरोप है कि उसके इलाज में हीलाहवाली की गई है। उसके कोई गंभीर चोट नहीं थी, लेकिन इलाज में लापरवाही से उसकी मौत हो गई। इसका प्रमाण यह था कि उसने बेड में ही बाथरूम कर दिया था, लेकिन किसी ने उसको साफ नहीं किया। उसकी मौत होने के बाद जब लाश से बदबू आने लगी।