फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवती का शव, शैक्षिक अभिलेख गुम...चर्चाओं का दौर तेज, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Aug 2023 05:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Suicide: विनीता का शव मिलने के बाद परिजनों ने खुदकुशी किए जाने और उसके दो वर्ष से मानसिक रूप से बीमार होने की बात तो कह दी, लेकिन गांव में चर्चाओं का दौर तेज है। विनीता के परिजनों के मुताबिक वह इंटरमीडिएट पास थी।
विज्ञापन
मृतका के रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गजुआखेड़ा गांव में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि युवती दो वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका उपचार भी कराया जा रहा था। गजुआखेड़ा निवासी विनीता (20) पुत्री वीरेंद्र गुरुवार की रात मकान के अंदर बने कमरे में सोई थी।

विज्ञापन

रात में किसी वक्त विनीता ने छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने विनीता का शव लटकते देखा। वीरेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के मुताबिक विनीता मानसिक रूप से बीमार थी और लगभग दो साल से उसका इलाज चल रहा था।
विनीता के शैक्षिक अभिलेख गुम, चर्चाओं का दौर तेज
विनीता का शव मिलने के बाद परिजनों ने खुदकुशी किए जाने और उसके दो वर्ष से मानसिक रूप से बीमार होने की बात तो कह दी, लेकिन गांव में चर्चाओं का दौर तेज है। विनीता के परिजनों के मुताबिक वह इंटरमीडिएट पास थी। हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों के साथ ही कई कागज घर पर ही रखे हुए थे। घटना के बाद परिजनों ने जब शैक्षिक अभिलेख खोजे तो कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें