रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर की पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा मिला।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
झींझक रेलवे स्टेशन के निकट
अप लाइन पर पश्चिमी आउटर के खंभा नंबर 1082/7 पर इटावा से आ रही ट्रेन के
ड्राइवर ने पटरियों पर एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना ड्राइवर ने वाकी
टाकी से स्टेशन मास्टर पंकज अहिरवार को दी।
स्टेशन मास्टर के मेमो पर
मंगलपुर थानाध्यक्ष एफए पुंढीर के निर्देश पर पहुंचे झींझक चौकी प्रभारी
सुरेश सिंह ने शव को कब्जे में लिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के
शरीर पर काली जैकेट व जूते, मटमैली शर्ट व क्रीम कलर की पैंट पाई गई है।
मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक के शव
की शिनाख्त नहीं हो सकी है।