हमीरपुर में राठ कोतवाली के कैथा गांव में गुरुवार दोपहर गांव में ही कोचिंग पढ़ने गया कक्षा 5 का छात्र वापस घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने के बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया।
काफी खोजबीन करने पर रात करीब 12 बजे गांव के बाहर बने चेकडैम में उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छात्र के पिता ने हत्या कर शव फेकने की आशंका जताई है ।