फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश को नोच-नोचकर खा रहे थे कुत्ते, जिसने भी देखा सहम गया दिल

Sat, 17 Dec 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। हत्यारों ने केरोसीन डालकर लाश को जलाने के बाद रोड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कुत्ते युवक की लाश को नोच रहे हैं। इसके बाद फौरन पुलिस को इत्तला दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।   
विज्ञापन


बिरहर चौकी क्षेत्र के बौहार गांव के बाहर बम्बे पर ग्रामीणों ने शनिवार सवेरे अज्ञात युवक की अधजली लाश देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

युवक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बतायी जा रही है। उसका शरीर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह जल चूका है। वहीं ऊपरी हिस्सा भी पहचान में नही आ रहा था युवक के गले में कोई कपड़ा लिपटा हुआ है। संदेह है कि की युवक की गला घोटकर हत्या करने के बाद केरोसीन डालकर जलाया गया है। उधर घटनास्थल पर पहुंचे घाटमपुर एसओ ने घटनास्थल की जाँच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश में शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें